Latest News

मुंबई : पालघर जिले के नालासोपारा में एक 19 वर्षीय युवती पिछले 6 महीने से एफआईआर दर्ज कराने के लिए वालीव पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रही है। युवती का आरोप है कि एक दबंग व्यक्ति ने बेहोशी की हालत में उसका बलात्कार किया और विडियो बना लिया। इस कुकर्म की एफआईआर के लिए वह कई बार पुलिस स्टेशन गई, लेकिन हर बार ही उसे टरका दिया गया।
एफआईआर दर्ज न होने के कारण युवती अवसाद में पहुंच चुकी है और उसने खुदकुशी करने की धमकी दी है। खुदकुशी की धमकी के बाद अब जाकर पालघर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने वालीव पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी हीरा सिंह (40) वन विभाग की जमीन पर कब्जा करके घर बनाता है और लोगों को बेचता है।

आरोपी दबंग है और पुलिस तथा प्रशासन के दूसरे महकमों में पहुंच रखता है, इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके पिता का दोस्त था, इसलिए उसका घर में आना-जाना रहता था। एक दिन आरोपी बहाने से युवती को एक रिजॉर्ट ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने बलात्कार किया और विडिया बना लिया।

युवती ने अपने परिजन को इस बारे में बताया, तो आरोपी की दबंगई से डरकर उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई। इसी का फायदा उठाकर और विडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने युवती के साथ कई बार यौन संबंध बनाए। युवती की जब शादी तय हो गई, तो उसने ससुराल पक्ष को विडियो दिखाने की बात कहकर शादी तुड़वा दी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement