Latest News

दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने कॉल सेंटर के जरिए धमकी देकर पैसे वसूलने वाले गैंग का भंड़ाफोड़ किया है. इस मामले में पुलिस 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए शातिर डॉलर और बिटकॉइन के जरिए पैसे लेते थे. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार शातिरों से पूछताछ कर रही है. दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे कॉल सेंटर चलाने वाले कुल 30 लोगो को गिरफ्तार किया है, जो कनाडा मूल के लोगों को कॉल कर धमकाते थे और बदले में उनसे डॉलर और बिटकॉइन के जरिए पैसे लेते थे. दिल्ली पुलिस को एक शिकायत मिली थी की एक कॉल सेंटर विदेश फोन करके भारतीय मूल के लोगों से पैसे उगाही कर रहा है. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शातिर कनाडा पुलिस या दूसरी भारतीय एजेंसी के नाम पर कॉल करके ठगी करते थे. पीड़ितों से 20 हजार डॉलर तक ये शातिर वसूल लेते थे. पुलिस ने बताया कि शातिरों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था. अक्टूबर में दिल्ली में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब एक कॉल सेंटर पर छापा मारा तो चौंकाने वाला मामला सामने आया था. करोलबाग में एक ऐसा कॉल सेंटर चलाया जा रहा था, जो आईवीएफ (IVF) के जरिए महिलाओं को बेटा पैदा करने की गारंटी देता था और उन्हें इसके लिए विदेश भेजता था. इस काम की एवज में हर महिला से लाखों रुपये की वसूली की जाती थी. दो साल से ये कॉल सेंटर चला रहा था. सबसे हैरानी की बात ये थी कि यह कॉल सेंटर अभी तक करीब 6 लाख लोगों को विदेशों में भेज चुका है. इस कॉल सेंटर में करीब 300 लोग काम करते थे.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement