Latest News

मुंबई : मुंबई में डॉक्‍टरों ने एक बीमार गाय के पेट से करीब १८ किलोग्राम प्‍लास्टिक का कचरा निकाला। हालांकि गाय को पूरी देखभाल के बाद भी नहीं बचाया जा सका। इस गाय को ‘बॉम्‍बे सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टु एनिमल्‍स’ (बीएसपीसीए) में भर्ती कराया गया था। बीएसपीसीए के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल जेसी खन्‍ना ने बताया, `यह घटना हमारा ध्‍यान इस बात की ओर खींचती है कि हमें प्‍लास्टिक के अवैध सामान जैसे- बैग वगैरह का इस्‍तेमाल बंद कर देना चाहिए। शनिवार को हमारे डॉक्‍टरों ने गाय का सफल ऑपरेशन करके उसके पेट से १८ किलो प्‍लास्टिक का कचरा निकाला था लेकिन रविवार, सुबह १०.३० बजे पूरी देखरेख के बाद भी गाय की मौत हो गई।’ उन्‍होंने बताया कि गाय को ७ नवंबर को बोरीवली में रहनेवाले उसके मालिक ने भर्ती कराया था। उस समय तक गाय ने खाना छोड़ दिया था। खन्‍ना ने कहा, `हमने पहले गाय को तरल डायट पर रखा और उसके बाद उसके पेट की जांच की। उसके पेट में कोई ठोस चीज जमा हो गई थी, जो बाद में प्‍लास्टिक के बैग और दूसरे कचरे का ढेर निकला। खाने की खोज करते हुए गाय इन्‍हें खा गई होगी।’


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement