Latest News

मुंबई : मुंबई से नई मुंबई पहुंचने के लिए लोगों को जल्द ही एक नया विकल्प उपलब्ध होनेवाला है। इस वर्ष के मध्य से मुंबईकर सड़क और रेल मार्ग के साथ ही जल मार्ग से भी नई मुंबई पहुंच सकेंगे। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से महानगर के करीब के छह स्थानों के बीच वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। जून महीने से डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी), नई मुंबई एयरपोर्ट, नेरुल, बेलापुर, वाशी और कान्होजी आंग्रे के बीच यह सेवा शुरू हो जाएगी। मौजूदा समय में मुंबई से नई मुंबई पहुंच में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय है। वॉटर टैक्सी सेवा शुरू के होने के बाद यह सफर केवल करीब ३० मिनट में पूरा हो जाएगा।
निजी कंपनियां चलाएंगी टैक्सी
महानगर में शुरू होनेवाली पहली वॉटर टैक्सी की कमान निजी कंपनियों के हाथों में होगी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया के अनुसार वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए छह निजी ऑपरेटरों का चयन किया गया है। भविष्य में अगर कोई और ऑपरेटर भी टैक्सी चलाने के लिए रुचि दिखाता है तो उसे भी अनुमति दी जाएगी।
कंपनियां तय करेंगी किराया
भाटिया के अनुसार इस मार्ग पर कितना किराया होगा, यह निजी कंपनियां तय करेंगी। किराए का कुछ हिस्सा पोर्ट ट्रस्ट को मिलेगा, जिसका इस्तेमाल पोर्ट के विकास के लिए किया जाएगा। मुंबई चारों ओर से पानी से घिरा होने के बावजूद अब तक सागरीय मार्ग का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाया था। बीते कुछ सालों में मुंबई में तेजी से जल यातायात को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। इसके तहत मुंबई में इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। इस वर्ष टर्मिनल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement