चंडीगढ़  : उपमंडल के टिक्करी गांव में बंदूक से गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक को कब्जे में ले लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि सुरेंद्र सिंह निवासी टिक्करी ने अपने पड़ोसी मिस्त्री रामप्रकाश से फसल की सुरक्षा के लिए बंदूक मांगी थी, जिससे अचानक एक फायर चल गया। गोली निकलने के बाद गोली का छर्रा फर्श पर टकराकर साथ ही खड़ी सुरेंद्र सिंह की मां की टांग में धंस गया, जिससे वह घायल हो गईं। इस संबंध में सुरेंद्र की पत्नी सुषमा देवी ने बताया कि रामप्रकाश उनके घर पर लकड़ी का काम कर रहा है, जिससे उसके पति ने जंगली जानवरों को भगाने के लिए बंदूक ली थी और इस बंदूक से गलती से गोली चल गई। जिससे उसकी सास घायल हो गई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस बंदूक के लाइसेंस की जांच कर रही है। इसके साथ ही आरोपी से बंदूक लेने के उद्देश्य का भी पता लगाया जा रहा है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement