Latest News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में वन्य जीवों की तस्करी करने वाले गैंग ने अपनी जड़े मजबूत कर ली है। इसका खुलासा पुलिस की कार्रवाई में हो रहा है। दुर्लभ प्रजाति का सांप करोड़ों का बताकर लाखों की ठगी करने वाले कई तस्कर दबोचे जा चुके हैं। इसके अलावा देवबंद पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ भी चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। इनके आरोपियों के तार उत्तराखंड, बिजनौर के तस्करों से भी जुड़े हैं।  

सितंबर माह से लेकर अब तक दुर्लभ प्रजापति के सांपों के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बुधवार को थाना सरसावा पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर दुलर्भ प्रजाति का सांप बरामद किया था, जबकि तस्कर छत के रास्ते फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार थाना चिलकाना पुलिस ने वन जीव तस्कर कारहसन को गिरफ्तार किया। इस आरोपी ने दुर्लभ प्रजाति का सांप दिखाकर पंजाब के एक व्यक्ति से 72 लाख रुपये की ठगी की थी। इससे पूर्व इसी गैंग के चार तस्करों को पुलिस जेल भेज चुकी है, जबकि दो अभी फरार चल रहे हैं। इसी तरह समसपुर से ही जाबिर और इस्तखार को दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ दबोचा गया था। 15 दिन पहले किशनपुरा की पटरी नगर कोतवाली पुलिस ने दुर्लभ प्रजाति के सांप के साथ एक आरोपी को पकड़कर जेल भेजा था। दस दिन पूर्व देवबंद पुलिस ने तेंदुए की खाल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसी तरह लगातार पुलिस की कार्रवाई में सहारनपुर में वन्य जीव तस्करों के सक्रिय होने का खुलासा होता रहा है। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी तो पकड़े जा रहे हैं, लेकिन सूत्र बताते हैं कि अभी बड़ी संख्या में तस्कर पुलिस के शिकंज से दूर है, जिनकी पहचान पुलिस कर चुकी और गिरफ्तारी के प्रयास के लिए टीमों को लगाया गया है।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement