विधायक भास्कर जाधव को मिली कुर्सी फिर भी नाराज
रत्नागिरी. मुख्यमंत्री बनने के बाद उद्धव ठाकरे पहली बार कोकण के दौरे पर है। लेकिन मुख्यमंत्री से ज्यादा शिव सेना के विधायक भास्कर जाधव चर्चा में है। मुख्यमंत्री के सत्कार समारोह में कोने की कुर्सी मिलने से जाधव ने मुख्यमंत्री के ही सामने मंच पर सांसद विनायक राउत का हाथ झटकते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। मिडिया ने इस घटना को अपने कैमरों में कैद कर लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज मंगलवार को गणपतीपुले का दौरा किया और भगवान के दर्शन किए। उसके बाद मुख्यमंत्री का सत्कार किया गया। इस सत्कार समारोह में मंच पर कोने की कुर्सी मिलने से भास्कर जाधव नाराज हो गए। उनकी नारजगी विनायक राउत को समझ में आ गई। राउत ने जाधव का हात पकड़ा और मुख्यमंत्री की ओर जाने लगे। लेकिन जाधव ने राउत हात झटकते हुए मुख्यमंत्री के सामने अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस घटना से प्रतीत होता है कि भास्कर जाधव अभी भी मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज चल रहे है।
बतादें कि इससे पहले भी जिला समीक्षा बैठक में भास्कर जाधव की नाराजगी चर्चा में थी। पालकमंत्री के तौर पर अनिल परब ने रत्नागिरी का दौरा किया था। इस दौरान भी भास्कर जाधव उपस्थित थे। लेकिन पत्रकारों के सवालों के जवाब देना उन्होंने टाल दिया था। गौरतलब हो कि भास्कर जाधव ने राष्ट्रवादी कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में प्रवेश किया था। लेकिन जब मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तब जाधव को मंत्री पद नहीं मिला। इससे जाधव काफी नाराज थे। जाधव ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था उद्धव ठाकरे ने अपने शब्दों का पालन नहीं किया।