Latest News

अररिया : अररिया के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत अचरा वार्ड संख्या 5 में रविवार की देर रात एक 50 वर्षीय अधेड़ की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला आया है। मृतक भोला यादव अचरा गांव के निवासी थे। बदमाशों ने रविवार की देर रात रूम में घुसकर उन्हें गोली मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों के अनुसार पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फुलकाहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भिजवाया।
 घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि के समय खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।  मृतका की पत्नी मीना देवी ने बताया कि स्व. अशर्फी यादव के पुत्र अरुण यादव, सुनील यादव, अनिल यादव, कृष्णनंदन कुमार एवं भतीजा सुशील यादव, सुधीर, सुरेश यादव आदि से 74.5 डिसमिल जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा है। अररिया न्यायालय में मामला चल रहा था। भोला की पत्नी  दरवाजे पर पर सो रही थी। अचानक देर रात दरवाज़े पर पहुँचकर आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतका की पत्नी ने 08 नामजद लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए फुलकाहा थानाध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि 50 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या की गई है। इसमें तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement