Latest News

मुंबई : कोरेगांव भीमा मामले में गवाही देने राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शारद पवार को बुलाया जाएगा। यह जानकारी कोरेगांव भीमा मामले की जांच करने वाले आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति जे.एन. पटेल ने दी है। पिछले हफ्ते शरद पवार ने एल्गर परिषद मामले की जांच करने की मांग की थी. उस समय उन्होंने कोरेगांव भीमा के बारे में जानकारी दी थी। जिसके बाद शरद पवार की पूछताछ करने की मांग आयोग के पास की गई थी। आयोग के अध्यक्ष जे.एन. पटेल ने कहा कि, अ‍ॅड. प्रदीप गावड़े ने कोरेगांव भीमा मामले में राष्ट्रवादी के अध्यक्ष शरद पवार की तत्काल गवाही लेने की मांग की थी। इस संबंध में उन्होंने आयोग को आवेदन सौंपा था। जिसके बाद आयोग ने शरद पवार की गवाही लेने का निर्णय लिया है।

बतादें कि, पिछले हफ्ते शरद पवार ने एल्गर परिषद और कोरेगाव भीमा मामले के संदर्भ में पत्रकार परिषद बुलाई थी। उस समय पवार ने कोरेगांव भीमा दंगे में संभाजी भिड़े और मिलिंद एकबोटे का नाम लिया था। इससे पहले, लोग शांति से भीमा-कोरेगांव में विजय स्तंभ को अभिवादन करने इकट्ठा होते थे। उस समय स्थानीय लोगों में कोई कड़वाहट नहीं थी। हालांकि, शरद पवार ने कहा था कि, 2017 में संभाजी भिडे और मिलिंद एकबोटे ने गांव-गांव जाकर लोगों में अलग माहौल बनाया था।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement