मुंबई के डॉक्टर भी नहीं बच पाए कोरोना वायरस से एक की मौत 2 डॉक्टर पॉजिटिव
मुंबई के अंधेरी इलाके में दूसरा मामला सामने आया, जहां एक 53 वर्षीय डॉक्टर में कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया. उनकी 43 वर्षीय पत्नी और 20 वर्षीय बेटी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है. परिवार के किसी भी सदस्य ने विदेश यात्रा नहीं की है. कथित तौर पर डॉक्टर एक मरीज के जरिए वायरस के संपर्क में आए. MCGM ने 60 मरीजों के नमूने लिए हैं जो डॉक्टर के संपर्क में आए थे. सहायक आयुक्त विश्वास मोठे ने कहा, "अब तक, उनके संपर्क में आए किसी भी मरीज में पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं आई है."
मुंबई के वकोला में प्रैक्टिस करने वाले एक अन्य डॉक्टर में कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है. डॉक्टर को इटली के यात्रा करने वाले एक व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद संक्रमण हुआ, जिसके बाद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया. डॉक्टर को रहेजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके करीबी लोगों के नमूने टेस्ट के लिए गए हैं.
बता दें कि मुंबई में अभी तक 86 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है. वहीं देश में ये आंकड़ा 700 से ज्यादा पहुंच गया है.