मुंबई : यूनिवर्सिटी की होगी परीक्षा
मुंबई : स्कूल की कई परीक्षाएं रद्द होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने साफ कर दिया है कि यूनिवर्सिटी की कोई भी परीक्षा रद्द नहीं हुई है. विद्यार्थी दुविधा में न रहेंं. यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं होगी. बता दें कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रविवारी को स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दसवीं की भूगोल, 9वीं और 11वीं परीक्षाएं रद्द किए जाने की घोषणा की थी. ऐसे में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी इस दुविधा में थे कि कहीं उनकी परीक्षाएं रद्द तो नहीं हो गई.
इस दुविधा को लेकर सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा कि अभी तक यूनिवर्सिटी की कोई भी परीक्षा रद्द नहीं की गई है. हमने परीक्षा पर फैसला लेने और टाईम टेबल तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी के उप कुलपति की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है. समिति अपनी रिपोर्ट जल्द ही हमें देगी. अगर भविष्य में परिस्थिति ठीक नहीं हुई तो परीक्षा कैसे ली जाए इसके लिए भी योजना बनाई जाएगी.