कोरोना की स्थिति का जायजा लेने मुंबई पहुंची केंद्रीय टीम का अनुमान है कि आगामी 30 अप्रैल तक महानगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार तक पहुंच सकती है, जबकि 15 मई 2020 तक यह संख्या 6 लाख 56 हजार हो सकती है।

कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने मुंबई में साढे छह लाख से अधिक लोगों के कोरोना संक्रमित होने के दावे को ही गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा कहां से आया। इसकी जांच होनी चाहिए। भुजबल ने कहा कि मुंबई की जनसंख्या डेढ़ करोड़ है। ऐसे में अभी तक जो कोरोना संक्रमण के आंकड़े सामने आए है उस लिहाज से मुंबई में कोरोना संक्रमण की भविष्यवाणी बढ़ा चढ़ाकर की गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement