Latest News

भिवंडी : भिवंडी में विगत 24 घंटे में ही 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से समूचे शहर में हड़कंप मच गया है. सुबह 2 कोरोना पॉजिटिव बेताल पाड़ा क्षेत्र में पाए गए और शाम को कशेली में 2 कोरोना संक्रमित मरीज  पाए जाने की पुष्टि प्रांत अधिकारी डा. मोहन नलदकर ने की है.  24 घंटे में ही भिवंडी शहर व ग्रामीण भाग में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से  भिवंडी शहर एवं ग्रामीण का आंकड़ा मिलकर 10 हो गया है. 

 मिली जानकारी के अनुसार, 24 घंटे पूर्व भिवंडी शहर एवं भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8 से बढ़कर 10 हो गया है. कशेली में 3 दिन पूर्व ठाणे मनपा स्वास्थ्य कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था व परिजनों को क्वारन्टीन कर सैम्पल जांच हेतु भेजा गया था. जांच हेतु भेजे गए सैम्पल की जांच रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी की बहू व बेटी को भी कोरोना पॉजिटिव होने का खुलासा प्रान्त अधिकारी  डा. मोहन नलदकर ने किया है. 

भिवंडी प्रांत अधिकारी डा.मोहन  नलदकर नागरिकों से स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर लॉक डाउन नियमों का पूर्णतया कड़ाई से पालन किये जाने का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु घरों से बाहर न निकलें. सोशल डिस्टेंसिंग, मुंह पर मास्क एवं हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान दें. धैर्य, एकजुटता एवं घरों में रहकर ही कोरोना महामारी का खात्मा किया जा सकता है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement