Latest News

ठाणे : ठाणे महानगर पालिका का कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में तीन कोरोना सदृश्य मरीजों की मृत्यु होने का मामला सामने आया है. वहीं अस्पताल प्रशासन ने दो पूर्व घटी घटना से सबक लेते हुए कोविड-19 का रिपोर्ट नहीं आने के कारण परिजनों को शव नहीं दिया. मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार के  मार्गदर्शक नियमावलीनुसार कोविड-19 बाधित मरीज समझकर जिस पद्धति से कोरोना मरीजों के संदर्भ सारी सावधानी बरती जाती है, ठीक इसी परिदृश्य में अगला निर्णय लिया जाने वाला है.

कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल में  खारेगाव निवासी 69 वर्ष एक मरीज की मौत हो गई. इसे मरीज को मंगलवार की दोपहर करीब 3.30 बजे अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया था. इसे मनपा के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था. इस मरीज को लकवा, उच्च मधुमेह आउट उच्च रक्तदाब की शिकायत थी. बुधवार की सुबह 2 बजे उसकी मौत हो गई. जबकि दूसरा मरीज शहाड निवासी है और उसे बुधवार की सुबह 7.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसकी उम्र 74 साल था. सांस लेने की तकलीफ और न्यूमोनिया की शिकायत थी. इस वृद्ध व्यक्ति की तीन घण्टे के भीतर सुबह 10.30 मौत हो गई. इसी तरह तीसरा मरीज दिवा का निवासी है. इसे बुधवार की रात 3.50 बजे भर्ती कराया गया था. इस मरीज की उम्र 63 वर्ष थी और  इसे उच्च रक्त दाब की शिकायत थी इसे बेशुद्ध अवस्था मे भर्ती कराया गया था. बुधवार की दोपहर दो बजे मौत हो गई. हालांकि तीनों मरीजों का कोरोना के लिए स्वैब का टेस्ट लिया गया हैं और जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन इसी बीच मनपा अस्पताल ने सतर्कता बरतते हुए इन मरीजों को कोरोना के संदिग्ध मरीजों की श्रेणी में रखा हुआ है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement