मुंबई : पश्चिम रेलवे के कारखाने में तैयार हुए 1000 पीपीई
मुंबई : कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मरीजों की देखभाल में लगे डॉक्टरों-नर्सों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने भी हांथ बढ़ाया है.पश्चिम रेलवे के लोअर परेल कारखाने में एक हजार से ज्यादा पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट्स (पीपीई) तैयार किया गया है.इसका उपयोग पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्थित जगजीवन राम अस्पताल के चिकित्सा कर्मियों के लिए किया जाएगा. अब तक शू कवर सहित कुल 1050 पीपीई कवरऑल परिधान तैयार करके अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है.
सीपीआरओ रविंद्र भाकर के अनुसार भारत में कोविड-19 के मरीज़ों की देखभाल के लिए पश्चिम रेलवे के 172 बेड वाला जगजीवन राम अस्पताल (जेआरएच) है, जिसमें कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को बड़ी संख्या में इन पीपीई की आवश्यकता है, ताकि उन्हें संक्रमित होने से रोका जा सके. जगजीवन राम अस्पताल में 24 घंटे कार्य कर रहे चिकित्सा कर्मियों की टीम के लिए जूता कवर सहित 1050 से अधिक पीपीई का निर्माण किया गया है. ये कवरऑल परिधान जगजीवन राम अस्पताल की चिकित्सा टीम 80 से अधिक कोरोना मरीजों का उपचार कर रही है.लोअर परेल कारखाने की समर्पित टीम निर्धारित मानकों के अनुसार फैब्रिक सामग्री का उपयोग कर गुणवत्ता नियंत्रण के अंतर्गत प्रतिदिन 200 से 250 तक कवरऑल परिधानों का निर्माण रोज कर रही है.इसमें वृद्धि के लिए पश्चिम रेलवे का महालक्ष्मी कारखाना भी जगजीवन राम अस्पताल के लिए प्रतिदिन शू कवर सहित 200 कवरऑल परिधानों का निर्माण शुरू करेगा.