मुंबई : कोरोना के कोहराम से सभी क्षेत्र प्रभावित हैं,फिर चाहे वह व्यावसायिक हो या आर्थिक या फिर शैक्षणिक.महाराष्ट्र इस बीमारी से सबसे अधिक परेशान हैं. विद्यार्थियों की पढ़ाई अधूरी रह गई तो कुछ पेपर कैंसिल हो गए. विद्यार्थियों का और नुकसान न हो इसलिए शिक्षा विभाग ने अब ई- लर्निंग के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने का इंतजाम किया है.

दिशा ई -लर्निंग

महाराष्ट्र सरकार और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दिशा ई- लर्निंग प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है. हिंदी, इंग्लिसग, मराठी और उर्दू भाषा में कक्षा पहली से लेकर दसवीं तक की किताबें उपलब्ध हैं.

दीक्षा एप

इस वर्ष दसवीं में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह एप बनाया गया है. माध्यमिक व उच्च माध्यमिक मंडल द्वारा तैयार की गई किताबों में दिए गए क्यू आर कोड को एप के जरिए स्कैन करने के बाद डिजिटल किताब मोबाइल पर उपलब्ध होगी. प्ले स्टोर पर यह एप उपलब्ध है.इसके अलावा www.diksha.gov.in/explore इस वेब पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं.

ई -बालभारती

पाठ्य पुस्तक मंडल ने दसवीं के विद्यार्थियो के लिए अंग्रेजी और मराठी में पाठ्यक्रम तैयार किए हैं वो भी वीडियो के माध्यम से. विद्यार्थी https://learn.ebalbharati.in/ लिंक पर जाएंं. इसके अलावा ई बालभारती एप भी उपलब्ध है.

दिव्यांगों के लिए टॉकिंग बुक

आठवी से दसवीं कक्षा के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए टॉकिंग बुक तैयार की गई है.यह बुक अंग्रेजी और मराठी भाषा में उपलब्ध है.इसका लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी https://learn.ebalbharati.in/ इस लिंक पर जाए.

क्रिएटिव एंड क्रिटिकल थिंकिंग

आठवी से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की क्रिएटिव सोच को बढ़ावा देने के लिए सिलेबस तैयार किया गया है.गणित और विज्ञान से संबंधित मटेरियल https://diksha.gov.in/resources/play/collection पर अपलोड किए जाते हैं.

यू-ट्यूब पर भी पढ़ाई

बालभारती ने यू-ट्यूब पर भी अपना चैनल बनाया है जिस पर वीडियो अपलोड किए जाते हैं. यूट्यूब के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement