Latest News

मुंबई : साकीनाका में चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी. पुलिस को युवक हाथ पैर बंधे बेहोशी की हालत में मिला. उसे राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साकीनाका पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

साकीनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनिल माने ने बताया कि मंगलवार को मोहिली विलेज मे साकीनाका पेट्रोल पंप के पास युवक हाथ पैर बंधे बेहोशी की हालत में मिला. उसकी पहचान संतोष किशन राजभर (24) के रूप में हुई. संतोष को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया. जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. साकीनाका पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.आरोपियों की पहचान तपन दास मंडल, यासीन शेख और अशद आलम के रूप में हुई है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement