Latest News

लॉकडाउन की वजह से पर्यटकों के लिए बंद हुए ताडोबा अंधारी नेशनल पार्क को 105 दिन बाद दोबारा सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।इस खबर से सभी वन्य प्रेमी काफी खुश होंगे,जो काफी दिनों से इसके खुलने की प्रतीक्षा कर रहे थे।

कोरोनॉ महामारी के चलते मार्च के महीने में ताडोबा अंधारी नैशनल पार्क को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था,ताकि किसी भी प्रकार से कोरोनॉ महामारी को फैलने से रोका जा सके।यह नैशनल पार्क तकरीबन 105 दिन तक बंद रहा, लेकिन अब एक बार फिर से यह पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। सरकार के इस फैसले से उन तमाम वन्य प्रेमियों को सुकून मिला है,जो कई महीनों से यहां पर आने का इंतजार कर रहे थे। अब उन तमाम लोगों को यहां पर आने की इजाजत है और वह यहां पर आकर पहले की तरह बाघ का दीदार कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों के रोजगार का साधन है ताडोबा
ताडोबा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का एक बड़ा साधन है।देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की सुविधा और उनके साथ गांव वालों के रोजगार के लिए अहम भूमिका निभाता है। जितने भी सैलानी यहां आते हैं वह एक तरह से स्थानीय नागरिकों को रोजगार देते हैं। बहुत सारे पर्यटक इन स्थानीय नागरिकों को अपने साथ एक गाइड के तौर पर ले जाते हैं, जिसकी वजह से इन ग्रामीणों की भी अच्छी खासी कमाई हो जाती है।स्थानीय लोगों के रोजगार के एक बार फिर से शुरू होने के आसार बढ़ गए हैं।



Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement