Latest News

मुंबई : मुंबई और ठाणे सहित कोंकण में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार गुरुवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। शहर में मंगलवार रात से भारी बारिश जारी है, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भी भर गया है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के वैज्ञानिक आर. के. जेनमानी ने कहा कि मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के अन्य तटीय जिलों में बुधवार को 'भारी से बहुत भारी' बारिश होने का अनुमान जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया था। इसे बाद में बढ़ाकर रेड अलर्ट कर दिया गया था। आईएमडी मुंबई के उप महानिदेशक के एस होसलीकर ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि मुंबई, ठाणे सहित कोंकण में भारी से बहुत भारी (200 मिमी से अधिक) बारिश होने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि, 'कल भी कम तीव्रता वाली लेकिन भारी बारिश होने की संभावना है। रेडार से तटीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने के संकेत हैं।' मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के अलीबाग में सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 122.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं पालघर की डहाणू वेधशाला में 128 मिमी बारिश दर्ज की गई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement