नाइजीरिया: डकैतों को यहां एक AK-47 के बदले मिलेंगी दो गायें
नाइजीरिया: डकैतों को यहां एक AK-47 के बदले मिलेंगी दो गायें
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी ज़मफ़ारा प्रांत आत्मसमर्पण करने वाले डकैतों को हर एक AK-47 राइफ़ल के बदले दो गायें देने जा रहा है.
ज़मफ़ारा के गवर्नर बेलो मटावाल्ले ने कहा है कि अपराध की ज़िंदगी छोड़कर एक ज़िम्मेदार नागरिक के तौर पर आम ज़िंदगी जीने के लिए प्रेरित करने का यह सरकार का एक प्रयास है.
मोटरसाइकिल सवार डकौतों ने इस प्रांत को आतंकित कर रखा है.
यहां का फ़ुलानी चरवाहा समुदाय गायों को बहुत कीमती मानता है और उन पर इन हमलों के पीछे होने का आरोप लगता रहा है. हालांकि, इस समुदाय के लोग इन सभी आरोपों को ख़ारिज करते रहे हैं और उनका कहना है कि वे ख़ुद पीड़ित हैं.
बीबीसी के मंसूर अबू बकर बताते हैं कि उत्तरी नाइजीरिया में औसतन एक गाय की कीमत 1 लाख नायरा (260 डॉलर) होती है जबकि काला बाज़ारी में एक AK-47 राइफ़ल की कीमत 5 लाख नायरा (1,200 डॉलर) पड़ती है.