Latest News

पनवेल: पिछले दिनों हुई पनवेल में एम्बुलेंस के ड्राइवर से लूट के मामले को पनवेल पुलिस ने सुलझा लिया है।  पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ़्तार किया है जिनके खिलाफ़ आसपास के इलाके में कई और आपराधिक मामले दर्ज हैं।  पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले पनवेल शहर के नजदीक हाइवे पर एंबुलेंस ड्राइवर गजानन वलवी से लूटपाट हुई थी जिसकी वलवी ने पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद से ही आरोपियों की तलाश की जा रही थी। 

अपनी शिकायत में वलवी ने पुलिस को बताया था कि एंबुलेंस बंद होने के कारण वो एम्बुलेंस से नीचे उतरा था। अभी वो एम्बुलेंस चेक ही कर रहा था कि कुछ समय बाद अचानक एक ऑटोरिक्शा में दो लोग पहुंचे और वलवी से मोबाइल फोन, आई पैड और उसका पर्स जबरन छीन लिया। वारदात के बाद वो पुलिस स्टेशन पंहुचा और मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी।  

जांच में पुलिस ने इलाके के आसपास सीसीटीवी खंगालना शुरू किया और ऑटो रिक्शा की डिटेल पता कर आरोपियों को उरण में ट्रेस किया। पनवेल पुलिस को जांच में पता चला कि इन आरोपियों पर करीब इसी तरह के लूटपाट के करीब 7 मामले दर्ज हैं। ये आरोपी इसी तरह से हाइवे पर लोगों को अपना निशाना बनाते थे।  मौका मिलते ही ये गैंग डरा धमाका कर लोगों को लूट लिया करते थे। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान मधून बंडाप्पा शिवानंद वीरशेट्टी (40), दया शंकर श्रीरंग राउत (30), राजेश शंकर राठौड़ (32) हुई है।  पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल आरोपियों के ऑटो को भी ज़ब्त कर लिया है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement