Latest News

मुंबई : बीजेपी नगरसेवक कमलेश यादव का अकाउंट एवं ई-मेल हैक कर मैसेज भेज मित्रों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है. कांदिवली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बीजेपी नगरसेवक कमलेश यादव ने कांदिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट और ई-मेल हैक कर मैसेज भेज मित्रों से पैसे की मांग की जा रही है. मैसेज में लिखा गया है कि उन्हें पैसे की बहुत जरुरत है. गुगल पे, फोन पे या पेटियम के माध्यम से पैसे तुरंत भेजिए. कमलेश के दोस्तों ने उनसे संपर्क कर इस विषय में जानने का प्रयास किया, तो उन्हें इसकी जानकारी मिली. कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि आजकल इस तरह की धोखाधड़ी जारी है लोगों को जागरुक रहने की जरुरत है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement