Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र की शालेय शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कक्षा पहली से बारहवीं तक का पाठ्यक्रम 25 प्रतिशत कम करने का निर्णय घोषित किया है। वर्षा गायकवाड़ ने कहा, वर्ष 2020-21 शैक्षणिक वर्ष ऑनलाइन शिक्षा, टीवी और अन्य माध्यमों द्वारा शुरू किया है। हालांकि वास्तव में स्कूल अभी तक शुरू नहीं किये गए। ऐसी स्थिति में छात्रों का बोझ कम करने के लिए यह निर्णय गया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, पाठ्यपुस्तकों से हटाये जाने वाले अध्यायों की विस्तृत जानकारी महाराष्ट्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एमएससीईआरटी) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

देश में पिछले 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया है। इसलिए राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार राज्य में सभी स्कूल, कॉलेज बंद है। हर साल जून महीने में शैक्षणिक वर्ष की शुरवात होती है। इस वर्ष भी स्कूल शुरू किये गए लेकिन इसका स्वरूप अलग है। बता दें कि, राज्य में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहा है। अब तक राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 3 लाख 57 हजार 117 पर पहुंची है। इनमे से 1 लाख 99 हजार 967 मरीजों को डिस्चार्ज दिया गया है। वहीं राज्य में अब तक कोरोना के कारण 13 हजार 132 मरीजों ने अपनी जान गवाई है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement