Latest News

ठाणे : मनपा के ग्लोबल कोविड सेंटर में महिला मरीज के साथ हुई छेड़खानी की घटना को देखते हुए अस्पताल में महिला सुरक्षा रक्षक की नियुक्ति करने और दोषी व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग बीजेपी ने की है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एड माधवी नाईक के नेतृत्व में महिला नगरसेविकाओं ने गुरुवार को अस्पताल का दौरा किया और सुरक्षा का जायजा लिया। 

इस दौरान बीजेपी की तरफ से महिला वॉर्ड में महिला सुरक्षा रक्षक की नियुक्ति और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अन्य उपाय योजनाओं को लागू करने का निवेदन अस्पताल प्रशासन को दिया गया। विगत मंगलवार को अस्पताल में महिला मरीज के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था। अस्पताल के स्टाफ ने आरोपी युवक की पिटाई की थी, लेकिन वह भागने में सफल हो गया था। 

आयुक्त विपिन शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का निर्देश कापुरबावड़ी पुलिस को दिया है। भाजपा पदाधिकारियों ने अस्पताल में उपस्थित मनपा उपायुक्त विश्वनाथ केलकर को आड़े हाथों लिया और जवाब तलब किया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement