Latest News

मुंबई : बॉलिवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के सूइसाइड केस की जांच को लेकर महाराष्ट्र और बिहार पुलिस के बीच आपसी खींचतान अब राजनीतिक मोड़ लेता जा रहा है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा है कि इस मामले में दोनों राज्यों की पुलिस का बर्ताव बेहद भद्दा लग रहा है। संजय निरुपम ने ट्वीट कर कहा, 'सुशांत सिंह की मृत्यु की जांच के मुद्दे पर मुंबई की सड़कों पर जिस तरह दो राज्यों की पुलिस बर्ताव कर रही है, वह भद्दा लग रहा है। मुंबई और पटना की पुलिस मानो एक दूसरे को पछाड़ रही हो। पटना पुलिस को आज मुंबई पुलिस ने धकियाकर गाड़ी में बैठा दिया। लगता है जांच नहीं, एक होड़ चल रही है।' 

बिहार के अफसरों को मीडिया से बात ना करने देने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने खुद हस्तक्षेप किया है। उद्धव ने कहा है, 'मुंबई पुलिस बेकार नहीं है। अगर किसी के पास सबूत हैं तो उसे हमारे पास पहुंचा सकता है। हम उसके आधार पर आरोपियों से पूछताछ करेंगे और जो भी दोषी होगा उसे सजा भी देंगे। मेरी अपील है कि इस मुकदमे को महाराष्ट्र और बिहार के बीच झगड़े की वजह ना बनाया जाए।' 

दरअसल, यह पूरा विवाद बिहार पुलिस की उस कार्रवाई के नाम पर शुरू हुआ, जिसके लिए उसने मुंबई पुलिस के अफसरों से मदद मांगी थी। बिहार पुलिस के अधिकारी शुक्रवार शाम को जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे। सुशांत के पिता ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर कराई है। इस दौरान बिहार पुलिस के अफसरों से जब मीडिया के कुछ लोगों ने बात करने का प्रयास किया तो मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। मीडिया के तमाम कैमरों के बीच मुंबई पुलिस के अफसर बिहार पुलिस के अधिकारियों को वैन में बैठाकर कहीं लेकर चले गए। इसका वीडियो सामने आया तो बिहार के वरिष्ठ पुलिस अफसरों से लेकर आम लोगों तक ने मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठा दिए। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement