Latest News

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस धायं धायं फायरिंग करती नजर आ रही हैं. प्रीति जिंटा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में प्रीति अपने हाथ में पिस्तौल लेती है और फायरिंग करने लगती हैं. आप कुछ और सोचें इससे पहले आपको बता दें कि दरअसल बात यह है कि इस वीडियो में प्रीति जिंटा निशानेबाजी वाले पुतलों पर गोलियां दाग रही हैं. प्रीति जिंटा  ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा है, यह एक ऐसा सपना है जो किसी जादू के जरिए सच नहीं हो सकता.  कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प से सच करने की कोशशि कर रही हूं. ताकि कोई यह नहीं कहें कि हिंदी फिल्म की एक्ट्रेस एक्शन नहीं कर सकती. उम्मीद करती हूं कि मेरे सभी निर्देशक देख रहे होंगे.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement