महाराष्ट्र : थर्मल पावर से प्रदूषण होगा कम, राख से बनेगी सड़क- ऊर्जा मंत्री
महाराष्ट्र : थर्मल पावर प्रोजेक्ट के जरिए महाराष्ट्र सरकार प्रदूषण कम करने, राख से सड़क बनाने और सीमेंट बनाने के लिए नीति बना रही है। इसके लिए प्रस्ताव बना कर भेजने के लिए ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा है। पेरिस के करार के अनुसार पर्यावरण में बदलाव को रोकने के लिए थर्मल पावर प्लांट से उत्सर्जित होने वाले प्रदूषण को रोकना बहुत जरूरी है। इसके लिए योजनाएं बनाई जाएं। पर्यावरण मंत्री के तौर पर आदित्य ठाकरे भी इस बैठक में मौजूद थे।
थर्मल पावर प्रोजेक्ट से उत्पन्न होने वाली राख से सड़कों का निर्माण और सीमेंट बनाए जाने के लिए भी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। आदित्य ठाकरे ने बताया कि इस मुहिम में ऊर्जा मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय साथ साथ मिलकर काम करेंगे।
फिलहाल थर्मल पावर प्लांट में बिजली निर्माण के लिए इस्तेमाल हो रहा है। कोयले की वजह से राख काफी मात्रा में पैदा हो रही है। वजह यह कि है कोयला अच्छी गुणवत्ता का नहीं है। इस राख को खत्म करने के लिए और इसके उचित उपयोग के लिए सीमेंट और सड़क बनाने के काम में प्रयोग करने का विचार सरकार ने किया है। जिससे राख का अंबार खत्म होगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा। इस राख को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में तकरीबन 135 करोड़ रुपए का खर्च आ सकता है।