मुंबई : 20 अगस्त को बीएमसी की बैठक
मुंबई : कोरोना के कारण पिछले 5 महीने से बीएमसी आमसभा और स्थायी समितियों की रद्द चल रही बैठक का आखिरकार मुहुर्त निकल गया है. 20 अगस्त को बीएमसी आमसभा की वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए बैठक की जाएगी. इस बैठक में बीएमसी बजट पर चर्चा की जाएगी. मनपा और समितियों की बैठक को लेकर विपक्षी दल लगातार महापौर पर दबाव बना रहे थे, लेकिन कोरोना के कारण बैठक नहीं हो पा रही थी. कोरोना के कारण बीएमसी नगरसेवकों को क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए फंड भी नहीं जारी किया जा रहा था. इससे नगरसेवक भी परेशान थे. महापौर किशोरी पेडणेकर ने 20 अगस्त को बैठक बुलाए जाने की घोषणा की है. सूत्रों का कहना है कि यह बैठक हंगामेदार हो सकती है. इस बैठक में विपक्ष खासकर बीजेपी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मुंबई में किए गये खर्च का मुद्दा उठा सकती है. बीजेपी कोविड सेंटरों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाती रही है.
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.