Latest News

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित राज्य के प्रमुख शहर अब भी कोरोना की गिरफ्त में  हैं. पिछले सप्ताह मुंबई, ठाणे और आसपास के उपनगरों में कोरोना काबू में आता दिखा, परंतु पिछले 2-3 दिनों में महामारी ने फिर से पैर पसारना शुरू किया है. पिछले 3-4 दिनों में ही एक्टिव मरीजों की संख्या 60 हजार और बढ़ गई है ,जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण है.

राज्य के एक्टिव मरीजों में मुंबई, ठाणे, पुणे, कोल्हापुर, नागपुर जैसे शहरी क्षेत्रों में मरीजों की संख्या सर्वाधिक बनी हुई है. हालांकि राहत की बात है कि मरीजों के ठीक होने की दर भी बढ़ी है. राज्य में ठीक होने वाले मरीजों की दर 72 प्रतिशत के ऊपर पहुंच गई है.पिछले सप्ताह मुंबई और एमएमआर इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या काफी तेजी से घटी थी, यहां तक मुंबई में एक दिन में नीचे मरीजों की संख्या 600 के नीचे तक आ गई थी, परंतु पिछले दो-तीन दिनों में फिर से रोजाना मरीजों की संख्या 1200 के ऊपर पहुंच गई है.

राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख के ऊपर पहुंच गई है.इनमें 55 हजार से ज्यादा मरीज पुणे जिले के शहरी इलाकों के ही हैं.इसके अलावा दूसरे नंबर पर ठाणे में 22 हजार, मुंबई में 21 हजार, नाशिक में 13 हजार, कोल्हापुर में 7500,और उपराजधानी नागपुर जिले में 12,500 से ज्यादा एक्टिव मरीज हो गए हैं. राज्य भर के कुल एक्टिव मरीजों में 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीज अब भी शहरी इलाकों से ही हैं. राज्य के शहरी इलाकों में बढ़ रही एक्टिव मरीजों की संख्या के पीछे एक कारण एंटीजन टेस्ट में बढ़ोतरी को माना जा रहा है.

राज्य के ग्रामीण इलाकों में कोरोना कंट्रोल में नजर आ रहा है.मुंबई सहित राज्य के 6-7 जिलों में लगभग 70 प्रतिशत एक्टिव मरीज हैं,बाकी 31 जिलों में कोरोना कंट्रोल में नजर आ रहा है.इन सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 50 हजार से भी कम है.अनलॉक के बाद शहरी इलाकों में मरीज बढ़ रहे हैं.कई डॉक्टरों के अनुसार, मुंबई सहित अन्य शहरों में अनलॉक की वजह से भीड़ बढ़ रही है.लॉकडाउन में पलायन कर गए लाखों लोगों की वापसी भी हो रही है,ऐसे में कोरोना को नियंत्रण में रखना एक बड़ी चुनौती होगी.

पूरे राज्य में इस समय सबसे कम एक्टिव मरीज आदिवासी बहुल गढ़चिरोली जिले में हैं.यहां कोरोना के एक्टिव मामले मात्र 198 हैं.यहां अब तक एक व्यक्ति की मौत हुई है.इसी तरह  वाशिम में 338 और वर्धा में 398 एक्टिव मरीज हैं.राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार अब तक कोविड-19 से 7 लाख 80,689 लोग संक्रमित पाए गए,जिनमें 5 लाख 62,601 लोग ठीक हो चुके हैं,जबकि 24,399 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement