Latest News

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला की उसके पति ने कथित तौर पर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भिवंडी के रफीक मोहम्मद यूनुस (50) ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि रफीक की पत्नी का किसी और व्यक्ति के साथ कथित प्रेम संबंध की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इससे वह व्यक्ति शर्मिंदगी महसूस कर रहा था और व्यथित था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

पुलिस के मुताबिक, अंसार नगर के रफीक मोहम्मद यूनुस (50) की लगभग 17 साल पहले नसरीन खान (36) से शादी हुई थी, उन्हें तीन बच्चे हैं। पावरलूम कारखाने में काम करने वाले रफीक को पिछले दो-तीन सालों से संदेह था कि उसकी पत्नी नसरीन का किसी के साथ अवैध संबंध है। इसके कारण रफीक और उसकी पत्नी नसरीन के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी कारण नसरीन गैबीनगर में रहने वाली अपनी बहन के घर रहने चली गई थी।

सूत्र बताते हैं कि इसी बीच उसके तथाकथित प्रेमी सदाम ने नसरीन के साथ आपत्तिजनक स्थिति वाला एक वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद रफीक काफी व्यथित हो गया था और उसका पत्नी से झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद रफीक ने धारदार चाक़ू से पत्नी नसरीन के पेट और हाथ पर 10 से 12 वार कर दिए, जिससे वह घायल हो गई। नसरीन को इलाज के लिए आईजीएम उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दैरान उसकी मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद रफीक ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया। शांतिनगर पुलिस ने मृतक की बहन आयशा सैय्यद की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करके रफीक खान को गिरफ्तार कर लिया।

इसी बीच, झारखंड के रामगढ़ जिले के एक गांव में एक 26 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस पर गोला प्रखंड क्षेत्र के पूरबडीह गांव की खाप पंचायत पर लव कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। लव के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि पंचायत ने विवाहित महिला के साथ अवैध संबंध रखने पर लव कुमार को भरी पंचायत में एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माना लेकर उसे अपनी विधवा भाभी के साथ जबरन शादी करने का फरमान सुनाया गया था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement