Latest News

डेलीसोप क्वीन एकता कपूर के सुपरहिट सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। माहिरा और शर्लिन मिलकर प्रीती की शादीशुदा जिंदगी में जगर घोल रही हैं। सब कुछ पता होने के बाद भी प्रीता कुछ भी नहीं कर पा रही है। प्रीता शर्लिन और माहिरा से अब तंग आ चुकी है। ऐसे में प्रीता अब इन दोनों की पोल खोलने की प्लानिंग करने वाले है। सीरियल 'कुंडली भाग्य' की अब तक की कहानी में आपने देखा है कि करवाचौथ के दिन माहिरा प्रीता के खाने में जहर मिला देती है और इसका इल्जाम सरला पर लगा देती है।
माहिरा और शर्लिन की वजह से पुलिस सरला को जेल में बंद कर देती है। ऐसे में प्रीता अपनी मां को बहुत याद करती है। प्रीता अपनी मां को याद करके इमोशनल हो जाती है। प्रीता का ये हाल देखकर करण का दिल भी पसीज जाता है और वो सरला की बेल करवाता है। वहीं प्रीता ये बात समझ चुकी है कि शर्लिन और माहिरा ने मिलकर उसकी मां को जेल भेजा है। ये बात जानने के बाद अब प्रीता एक बड़ा कदम उठाने वाली है। सीरियल कुंडली भाग्य के आगामी एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रीता शर्लिन और माहिरा की पोल खोलने के लिए एक प्लॉन बनाएगी। प्रीता अब माहिरा और शर्लिन को लूथरा हाउस से बाहर करना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ शर्लिन को प्रीता की प्लानिंग की भनक लग जाएगी। प्रीता की चाल के बारे में जानकर शर्लिन के होश उड़ जाएंगे।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement