Latest News

मुंबई : मंदिर में लगी आग में झुलसकर तीन की मौत हो गई। मंदिर के गेट पर ग्रिल लगी थी। उसमें ताला लगा था जो अंदर सोए लोगों के लिए काल बन गया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। मंदिर में आग कैसे लगी? इसकी जांच चारकोप पुलिस कर रही है।
बता दें कि कांदिवली-पश्चिम, चारकोप के बंदर पखाड़ी रोड के बगल में एक-डेढ़ साल पहले ही सार्इं बाबा का मंदिर बनाया गया था। गर्भ गृह के बाहर बने हॉल के ग्रिल में ताला लगाकर मंदिर संस्थान से जुड़े लोग वहां चोरी के भय से रात को सोते थे। शनिवार की रात भी मनु राधेश्याम गुप्ता (२६), सुभाष खोडे (२५) और युवराज पवार (२५) वहां सो रहे थे। चारकोप पुलिस स्टेशन के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सातपुते ने बताया कि कल भोर में ४ बजे के करीब मंदिर में आग लगी। जब आग ज्यादा पैâल गई तब इन लोगों की नींद टूटी। आग के कारण दीवार पर टंगी चाबी नहीं निकाल पाए। इस घटना में खोडे और पवार की बुरी तरह जलने से मौत हो गई। ९० से ९५ प्रतिशत तक जले गुप्ता की सायन अस्पताल में उपचार के दौरान कल शाम को मौत हो गई।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement