नालासोपारा : साइकिल चोर पकड़ाया, 22 साइकिलें बरामद
मीरा रोड : नालासोपारा के एक चोर को नवघर पुलिस ने बच्चों की साइकिल चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से 22 चोरी की साइकिलें जब्त की गई हैं। बच्चे अपनी चोरी की साइकिल वापस पाकर खुश हैं। शहर में साइकिल चोरी की संख्या में वृद्धि से बच्चों और अभिभावकों में आक्रोश का माहौल बना था। साइकिल चोरी की गंभीरता को समझते हुए, नवघर पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर संपत पाटिल ने साइकिल चोरों को पकड़ने के लिए अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में टीम नियुक्त की थी। पाटिल के मार्गदर्शन में, माल्शे, कावड़े, भालेराव, शिंदे और गिरगांवकर की एक टीम ने जानकारी एकत्र की और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नालासोपारा के संतोष भवन में रहने वाले 50 वर्षीय आरोपी राजू विजय चैहान को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गहन छानबीन में पता चला कि उसने 22 साइकिलें चुराई थीं।
About The Reporter
The News Reporter works under the supervision of the News Director. The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for radio newscasts, produces in-depth radio features, and produces special reports as assigned.