वसई : मां ने डेढ़ माह की मासूम को पानी में डुबाया
वसई : पश्चिम के पांचूबंदर इलाके में एक कलयुगी माँ ने अपनी डेढ़ माह की बच्ची को पानी के टंकी (ड्रम) में डूबाकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम के पांचूबंदर की रहनेवाली मेरी पास्कु इतुर (58) नामक महिला बुधवार की सुबह 11 बजे के आसपास वसई पुलिस स्टेशन में डेढ़ माह की नातिन नैसिया के लापता होने की शिकायत दर्ज कराने गई थी। उसी दौरान घर से फोन आया कि बच्ची का शव पानी की टंकी में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर मृतक बच्ची की मां निर्मला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। .
जिसके बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर पुलिस को बताया कि उसने चौथी बेटी को जन्म दिया था। जिस कारण उसे पानी की टंकी में डुबाकर मार डाला। फिलहाल पुलिस महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।