मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर जिंदा आग लगा दी। इस दौरान प्रेमिका ने अपने प्रेमी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसके चलते आरोपी प्रेमी की मौत हो गई है।

प्रेमिका मुंबई के जेजे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। इस घटना में मेघवाड़ी पुलिस ने प्रेमी विजय खाम्बे पर मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। डीसीपी महेश रेड्डी से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 6 फरवरी की रात की है। पीड़ित महिला मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट के गांधी नगर इलाके में रहती है। घटना के दिन महिला घर मेंअकेली थी। इस बात की जानकरी आरोपी प्रेमी को पहले थी जिसका फायदा प्रेमी ने उठाया। दोनों आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को करीब ढाई साल से जानते थे। लड़की के घरवालों ने आरोपी के साथ उसकी शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

पीड़िता के परिजनों की ओर से शादी से इनकार के बाद आरोपी अक्सर उसे शराब पीकर परेशान करता था। इस वजह से पीड़िता उसे अनदेखा करने लगी थी। प्रेमी की हरकतों से परेशान लड़की की हालत भी खराब रहने लगी थी। आरोपी पीड़ित लड़की के घर उसका हालचाल पूछने गया था जब वह घर में अकेली थी। आरोपी पीड़िता को जिंदा जलाने के मकसद से उससे मिलने गया था। वो अपने साथ एक बोतल में पेट्रोल भी ले गया था।

वहां जाने के बाद दोनों की बीच बातचीत के दौरान विजय ने पेट्रोल से भरी बोटल को निकाला और प्रेमिका के ऊपर पेट्रोल डालकर लाइटर से आग लगा दी। जब प्रेमिका जलने लगी तो उसने प्रेमी को भी पकड़ लिया जिससे वो भी आग से जलने लगा। आग की लपटों से घिरे प्रेमी और प्रेमिका जब घर से बाहर आये तो आसपास के लोगों ने आग बुझाई और पास के ट्रामा केअर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को जेजे हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। शनिवार की शाम इलाज के दौरान प्रेमी विजय खाम्बे की मौत हो गई। प्रेमिका अभी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement