Latest News

कल्याण :  कल्याण पश्चिम स्थित डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार रात अचानक आग लग गयी और ऐसा विकराल रूप धारण किया कि दमकल विभाग की 6 गाड़ी और 12 टैंकर द्वारा लगातार प्रायास करने के बाद देर रात आग पर किसी तरह से काबू पाया जा सका। आग इतनी भयावह थी कि काफी दूर तक धुएं का गुबार फैल गया। खबर लिखे जाने तक दमकल विभाग द्वारा कूलिंग का काम चालू था। मिली जानकारी के अनुसार कल्याण पश्चिम आधारवाड़ी परिसर स्थित डंपिंग ग्राउंड में मंगलवार की रात अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया।आग की लपट कई किलोमीटर तक लोगों को दिखाई दे रही थी। घटना की खबर लगते ही दमकल विभाग की छह गाड़िया और 12 पानी का टैंकर घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में जुट गई। बतादें की तीन से चार एकड़ में यह डंपिंग ग्राउंड फैला हुआ है तथा अक्सर यहां आग लगती रहती है, लेकिन कल की आग बहुत भयावह थी। दमकल विभाग के लोगों ने आग पर नियंत्रण पा लिया है लेकिन खबर लिखे जाने तक कूलिंग का काम चल रहा था।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement