फिल्म सनकी में वरुण धवन निभाएंगे विकलांग पुलिस ऑफिसर का किरदार!
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म भेड़िया की शूटिंग के लिए अरुणाचल प्रदेश में की है। इस फिल्म के अलावा वरुण धवन एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म सनकी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में वरुण धवन क्या रोल होगा इस बारें में एक जानकारी सामने आई है। खबरों की मानें तो वरुण धवन इस फिल्म में पहली बार वरुण एक विकलांग व्यक्ति के किरदार में नजर आयेंगे। गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सनकी' में भी परिणीति चोपड़ा का नाम फाईनल हो चुका है। फिल्म ‘सनकी’ तमिल थ्रिलर धुरुवंगल पदिनारु की हिंदी रीमेक है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से ये खबर दी है कि 'सनकी' यह एक शानदार थ्रिलर फिल्म है। जिसमें बतौर लीड एक्टर वरुण धवन एक बहादुर पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। जिसने एक केस को सुलझाने के दौरान अपनी एक टांग खो दी थी। निश्चितरूप से वरुण के लिए यह किरदार चुनौतीपूर्ण होने वाला है क्योंकि इससे पहले उन्होंने अपने करियर में एक विकलांग किरदार कभी नहीं निभाया। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि साजिद नाडियाडवाला ने सुपरहिट तमिल थ्रिलर धुरुवंगल पदिनारु के आधिकारिक अधिकार खरीदे थे और वरुण की सनकी इसी फ़िल्म का हिंदी रीमेक है। साजिद अब इसे पैन-इंडिया प्लेटफॉर्म के अनुरूप बना रहे हैं ।
यह दूसरी बार है कि वरुण और परिणीति साथ में नजर आएंगे। इससे पहले इन दोनों को को साजिद की फिल्म ढिशूम में एक छोटी भूमिका में देखा गया था। इस फिल्म के एक गाने में वरुण और परिणीति साथ नजर आए थे। परिणीति फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' को लेकर चर्चा में हैं। वह आगामी फिल्म 'एनिमल' में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और रणबीर कपूर नजर आएंगे। उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में भी देखा जा सकता है। वरुण फिल्म 'रणभूमि' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर भी दिखेंगी। इसके बाद उन्हें राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखा जाएगा।