Latest News

मुंबई : विरार के विजय वल्लभ अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की दर्दनाक मौत पर तीव्र शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधान परिषद के विधायक प्रसाद लाड ने असंवेदनशील महाविकास आघाड़ी सरकार ने तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है। भंडारा अस्पताल में आग, नासिक के कोविड अस्पताल में गैस जैसी घटनाएं इस सरकार के कार्यकाल में हो रही हैं। मौत के इस तांडव को रोकने के लिए ठाकरे सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया है। पिछली घटनाओं से इस सरकार ने कुछ नहीं सीखा है। प्रशासन पर सरकारका कोई नियंत्रण नहीं है। ठाकरे सरकार को अब अपनी विफलताओं को स्वीकार करना चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, ऐसी मांग श्री लाड ने कि है। आज की यह घटना बहुत दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले। यह घटना बताती है कि सरकार कितनी विफल और असंवेदनशील है । राज्य में कोविड मरीजों की संख्या और संबंधित घटनाएं बड़ी संख्या में हैं। कोविड मरीजों को बेड नहीं मिलता है, अगर वो मिलता हैं, तो वे ऑक्सीजन की कमी के कारण या आग की कारण मर जाते हैं। यह सब असहनीय है, ऐसे शब्दों मे श्री लाड ने ठाकरे सरकार पर कड़ा प्रहार किया। श्री लाड ने मांग की है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को जल्द ही अपनी आंखें खोलनी चाहिए और स्वीकार करना चाहिए कि प्रशासन की डोर संभालना उनके बस की बात नही। आप लोगों के जीवन के लिए जिम्मेदार हैं और आपको इसके बारे में पता होना चाहिए । 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement