मुंबई : टीकाकरण के लिए जाने से पहले नागरिक जानकारी लेकर जाएं - महापौर किशोरी पेडनेकर
मुंबई : देश के साथ-साथ राज्य में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य प्रणाली पर भी दबाव डाला है। देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन, बेड, टीके की कमी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भी टीकों की कमी से जूझ रही है। कई टीकाकरण केंद्र बंद हो गए हैं । इस बारे में जानकारी देते हुए मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि वर्तमान में मुंबई में 37 जगहों पर टीकाकरण शुरू है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि टीकाकरण करवाने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि टीकाकरण हो रहा है या नहीं । उन्होंने कहा 1 मई से हम सभी को 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करेंगे। हम सभी स्तरों पर इसके लिए योजना बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जैसे ही टीकाकरण का स्टॉक पहुंचता है, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चरणों में दिया जाएगा। उपलब्ध टीकों का स्टॉक भी बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। कई स्थानों पर, ऐसा होता है कि 300-350 लोगों को टीका लगाया जाता है, स्टॉक निकलता है और फिर बाकी विवाद होते हैं। इस दौरान किशोरी पेडनेकर ने उन केंद्रों की सूची की घोषणा की जहां टीकाकरण शुरू है। इस सूची में मुंबई के मित्तल हॉस्पिटल, क्रिटिकेयर हॉस्पिटल, तुंगा हॉस्पिटल, लाइफलाइन मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, शिवम हॉस्पिटल, कोहिनूर हॉस्पिटल एन्क्लॉक हॉस्पिटल जैसे निजी अस्पताल का समावेश है जबकि सरकारी और मनपा के जेजे अस्पताल, बाबासाहेब आंबेडकर अस्पताल, कस्तूरबा अस्पताल, केईएम अस्पताल, टाटा अस्पताल, एसएआईएस अस्पताल, वी.एन. देसाई अस्पताल, भाभा अस्पताल, हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ट्रॉमा केयर सेंटर, कूपर अस्पताल, टोपीवाला अस्पताल, गोकुलधाम प्रसूति अस्पताल, मीनाताई ठाकरे टीकाकरण केंद्र, मालवणी सरकारी अस्पताल, चोकसी प्रसूति अस्पताल, अप्पा पाड़ा प्रसूति अस्पताल,शताब्दी अस्पताल में मुफ्त टीके दिए जा रहे हैं।