Latest News

मुंबई : सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने 20 मई के बाद महाराष्ट्र को 1.5 करोड़ डोज देने का वादा किया है. इस बात का जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को दी है. खास बात है कि कोविड-19 वैक्सीन प्रोग्राम के बीच राज्य ने वैक्सीन कमी का मुद्दा उठाया था. राज्य में टीके की कमी के चलते वैक्सीन सेंटर्स बंद किए जाने की खबरें भी सामने आई थीं. मंत्री लगातार केंद्र से वैक्सीन सप्लाई बढ़ाने की मांग कर रहे थे.

अदार पूनावाला ने 20 मई के बाद महाराष्ट्र को वैक्सीन देने का वादा किया है. एजेंसी के मुताबिक, टोपे ने कहा 'सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदार पूनावाला ने मुख्यमंत्री से 20 मई के बाद कोविशील्ड के 1.5 करोड़ डोज देने का वादा किया है.' उन्होंने कहा 'इसके बाद हम 18-44 के आयुवर्ग के लिए टीकाकरण शुरू कर देंगे.' राज्य ने वैक्सीन की कमी के कारण इस आयुवर्ग के लिए बुधवार को टीकाकरण रोक दिया है.

बुधवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति को लेकर कैबिनेट बैठक हुई थी. इसके बाद टोपे ने बताया 'वैक्सीन की कमी के चलते 18-44 की उम्र के लोगों के लिए कुछ समय तक टीकाकरण रोक दिया है.' उन्होंने जानकारी दी 'इस आयुवर्ग के लिए राज्य सरकार की तरफ से खरीदे गए सभी डोज फिलहाल 45 की उम्र वाले वर्ग को दिए जाएंगे. कहा जा रहा था कि बुधवार को हुई बैठक में राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है. टोपे ने बताया कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और अन्य मंत्रियों ने राज्य में 15 दिनों के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा 'इस मामले पर मुख्यमंत्री अंतिम फैसला लेंगे.'


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement