कोरोना संकट में बेड बेचने वाले जाएंगे जेल, मनपा आयुक्त ने जारी किया फरमान
मुंबई : कोरोना संकट में मरीजों को बेड नहीं मिलने का लोग फायदा उठाने में भी नहीं चूक रहे हैं। मरीजों को बेड दिलाने के नाम पर पैसा कमाने का धंधा चल निकला है। जिसमे अस्पतालों के कर्मचारियों की मिलीभगत होने की संभावना जताई गई है। मनपा आयुक्त ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बेड बेचने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने और जेल भेजने के लिए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मनपा आयुक्त ने सभी डीन, चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों को अस्पतालों में बेड वितरण नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ सावधानी बरतने की हिदायत दी है। आयुक्त ने लोगों से आह्लान किया कि मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र के अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध हैं, बेडों का वितरण नियंत्रण कक्ष के द्वारा पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। इस संदर्भ में संपूर्ण जानकारी कंप्यूटरीकृत प्रणाली के डैसबोर्ड पर भी उपलब्ध है, जिसे रोज अपडेट किया जाता है। नागरिक किसी अफवाह और गुमराह करने वाले संदेश पर विश्वास न करें। बेड की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस अथवा मनपा कंट्रोल रुम को दें।