कल्याण : एसीबी की टीम ने शिक्षण संस्था के ट्रस्टी को 3 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने टिटवाला पुलिस की हद में यह कार्रवाई की है। ठाणे माध्यमिक शिक्षा विभाग की कार्यालय अधीक्षिक चित्रा भारमल ने एक स्कूल की 31 वर्षीय शिक्षिका को स्थायी करने के लिए 7 लाख 50 हजार रुपये घूंस की मांग की थी, जिसमें मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले म्हरलेश्वर शिक्षण संस्था के ट्रस्टी दिलीप गजानन हिंदूराव ने की और शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर शनिवार को दिलीप हिंदूराव को 3 लाख रुपये की घूंस लेते हुए एसीबी ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। कल्याण तालुका पुलिस स्टेशन (टिटवाला) में मामला दर्ज कर माध्यमिक शिक्षा विभाग की अधीक्षिका व उसके साथी को गिरफ्तार कर रविवार को कल्याण कोर्ट में पेश किया, जहां से 3 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह कार्रवाई एसीबी अधिकारी माया मोरे औऱ संतोष शेवाले की टीम द्वारा की गई है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement