Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र सरकार ने ब्लैक फंगस के इलाज के लिए रेट तय कर दिए हैं. इसके लिए अब अस्पताल मनमानी फीस नहीं वसूल सकते. खास बात ये है कि हर शहर की कैटेगरी के हिसाब से इलाज का खर्च तय किया गया है. महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए बड़ी खबर है. सरकार ने इसके इलाज के लिए चार्जेस फिक्स्ड कर दिए हैं. जाहिर है इससे मरीजों की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा. सामान्य बेड या आइसोलेशन के खर्च के लिए रोज 2400 से 4000 रु तक देना होगा. वहीं बिना वेंटिलेटर IUC बेड के लिए रोजाना 4500-7500 रु  रेट तय किया गया है. वहीं वेंटिलेटर सहित IUC बेड के लिए रोजाना 5400-9000 रु की सीमा निर्धारित की गई है. 

खास बात ये है कि हर शहर की कैटेगरी के हिसाब से इलाज का खर्च तय किया गया है. महाराष्ट्र के शहरों को 3 कैटेगरी में बांटा गया है. A कैटेगरी में मुंबई और आसपास के इलाके, पुणे और नागपुर को शामिल किया गया है. वहीं B कैटेगरी में नासिक, अमरावती, औरंगाबाद, वसई विरार जैसे इलाके हैं. इलाज के खर्च के लिए बाकी इलाकों को C कैटेगरी में रखा गया है. वहीं इन खर्चों में PPE किट और महंगी दवाओं को शामिल नहीं किया गया है. बेड चार्जेस के साथ म्यूकर माइकोसिस में सर्जरी के रेट भी फिक्स्ड कर दिए गए हैं.

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement