Latest News

मुंबई : मुंबई मंत्रालय को ई-मेल के जरिये बम की फर्जी जानकारी देने वाले शख्‍स शैलेश शिंदे को पुणे पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। शिंदे को आज अदालत में पेश किया जाएगा। बता दें कि सोमवार शाम को एक ई-मेल पढ़ने के बाद मुंबई पुलिस हैरान रह गई और पुलिस ने तुरंत मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं डॉग स्क्वायड की टीम ने चप्पे चप्पे की जांच-पड़ताल शरू कर दी और तलाशी लेने के बाद भी वहां किसी प्रकार को कोई विस्‍फोटक बरामद नहीं हुआ। 

जब ई-मेल की जांच की गई तो पता चला कि ये ई-मेल दो दिन पहले आया है इसे भेजने वाले शख्‍स का नाम शैलेश शिंदे है। इसके बाद पुलिस ने शैलेश का लोकेशन ट्रैक किया जिससे पता चला कि वो पुणे में है। मुंबई पुलिस ने पुणे संपर्क किया और आरोपी को सोमवार शाम को पुणे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी शैलेश शिंदे को पुणे पुलिस ने सोमवार शाम को हिरासत में लिया था। आज मुंबई पुलिस का को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच पड़ताल की तो पता चला कि शैलेश के बेटे का स्‍कूल में दाखिला न होने की वजह से उसका एक साल बर्बाद हो गया था, इससे नाराज शैलेश ने कई जगह गुहार लगा अपनी शिकायत दर्ज करवाई। जब कहीं बात नहीं बनी तो धरना भी दिया लेकिन किसी ने सुध नहीं ली जिसके बाद गुस्‍से में आ उसने फर्जी ईमेल भेजने का निर्णय लिया।




Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement