Latest News

मुंबई, पश्चिमी और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को कहा कि कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर अगले दो दिनों में अत्यधिक भारी बारिश आने की संभावना है। उसने बताया कि गुजरात में 23 जुलाई तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है लेकिन इसकी तीव्रता 24 जुलाई से बढ़ेगी। पहले से ही बारिश से बेहाल महाराष्ट्र के 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पहले से ही भारी बारिश की मार झेल रहे महाराष्ट्र के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने इन जिलों में अगले 24 घंटों में 'बहुत ही ज्यादा बारिश' का अनुमान जताते हुए बचाव के कदम उठाने की सिफारिश की है। जिन 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं- रायगढ़, रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा और कोल्हापुर।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘पश्चिम तट पर अगले दो-तीन दिनों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ ही कुछ स्थानों पर व्यापक बारिश होने की संभावना है। हालांकि इसके बाद बारिश में कमी आएगी।’

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement