Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए सरकार लगातार अनलाक से जुड़े फैसले ले रही है। सोमवार को बीएमसी  ने ब्रेक द चेन मुहिम के तहत मुंबई के सभी मैदान, गार्डन और सी फेज, सी फ्रंट और बीच खोलने का अहम निर्णय लिया है। इन सभी स्‍थानों को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोलने की अनुमति दे दी गई है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने राज्‍य के रेस्‍तरां और दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने का निर्देश दिया था। 

ये सभी स्‍थान सप्‍ताह के सातों दिन खुले रहेंगे। हालांकि, COVID-19 प्रोटोकॉल जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य होगा। बीएमसी ने अपनी अधिसूचना में चेतावनी दी है कि अगर COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, चार महीने के अंतराल के बाद रविवार से कोविड-19 वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वाले लोगों के लिए मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो गईं हैं। आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों और सरकारी, अर्ध-सरकारी कर्मचारियों को कोविड टीकाकरण के बावजूद लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना संक्रमण के 4,797 नए मामले सामने और 130 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई। जबकि 3,710 लोग स्‍वस्‍थ हुए। राज्य में COVID-19 के 64,219 सक्रिय मामले हैं, जिसमें मुंबई से 3,096 मामले शामिल हैं। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement