Latest News

मुंबई, ट्रेनों में चोरी करने वाले एक आरोपित को क्राइम ब्रांच मुंबई व त्रिलोकपुर पुलिस टीम ने धर दबोचा। आरोपित ट्रेन में लैपटाप आदि की चोरी करता था और उसे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेचता था। टीम ने उसके पास से तीन लैपटाप सहित अन्य चोरी के सामान को बरामद किया। लिखा-पढ़ी के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपित को लेकर मुंबई चली गई।
मुंबई में ट्रेन से यात्रा कर रहे लोगों के लैपटाप के बैग आदि सामान आए दिन चोरी कर लिए जाते थे। जब चोरी की घटनाएं बढ़ी तो फिर तीन महीने पहले रेलवे पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। फिर मामला महाराष्ट्र पुलिस बोरीबली क्राइम ब्रांच मुंबई को सौंपा गया। टीम ने छानबीन शुरू की। सीसी कैमरे की फुटेज आदि के माध्यम पुलिस ये पता लगाने में सफल रही कि आरोपित सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थानांतर्गत देवरिया चमन गांव का रहने वाला है। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस से पुलिस इंस्पेक्टर सचिन लोखण्डे, हेड कांस्टेबल सुसान्त सिन्दे, सुरेश एल्ला, पीएन प्रशांत सालुन्के, पीसी रविन्द्र ठाकुर की टीम बुधवार को थाना त्रिलोकपुर पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा से समन्वय स्थापित किए। जिसके बाद संयुक्त टीम ने आरोपित की खोजबीन शुरू की। कुछ ही घंटों पर टीम के हाथ सफलता लगी और के साथ अभियुक्त प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर चोरी किये सामान में तीन अदद लैपटाप, 15 पेनड्राइव, तीन पावर बैंक, चार हार्डडिस्क, एक ब्लूटूथ बरामद किया गया। आरोपित को लेकर क्राइम ब्रांच टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई। चिकित्सक की पत्नी से चेन की छिनैती सिद्धार्थनगर: शहर में स्थित नीतू क्लिनिक के पास एक मेडिकल स्टोर के काउंटर पर बैठीं चिकित्सक की पत्नी का चेन छिनकर एक युवक फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर एसओ सदर केडी सिंह मय फोर्स पहुंच गए। घटना दुकान पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के सहारे आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement