Latest News

   मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने कथित रूप से संजय लीला भंसाली और उनकी टीम को आगामी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का नाम बदलने की सलाह दी है। कोर्ट का यह सुझाव उन विचाराधीन याचिकाओं के बीच आया है जिसमें फिल्म की रिलीज को रोकने की अपील की गई है। गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म इस शुक्रवार 25 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है।

ट्रेलर के बाद से ही फिल्म विवादों में है। इस मूवी में आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के असल जीवन का किरदार निभाया है, फिल्म की कहानी भी वास्तविकता पर आधारित है। अब गंगूबाई के दत्तक पुत्र ने ही फिल्म के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताते हुए मामला दर्ज कराया है। बार और बेंच के अनुसार जस्टिस इंदिरा बनर्जी और जेके माहेश्वरी की पीठ बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर विचार कर रही थी जिसमें गंगूबाई काठियावाड़ी के खिलाफ एक आपराधिक मानहानि शिकायत में मुंबई की एक अदालत द्वारा जारी सम्मन पर रोक जारी रखी गई थी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने खारिज की दो याचिका
इस बीच रिलीज से पहले ही विवादों में फंसती हुई नजर आने वाली फिल्म के खिलाफ दायर होने वाली दो याचिकाओं को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। दरअसल पिछली फिल्मों की ही तरह संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के भी नाम को लेकर हंगामा मचा हुआ था जिसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के खिलाफ दो याचिकाओं को खारिज कर दिया। इसी के साथ फिल्म के खिलाफ एक और याचिका का निपटारा किया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement