शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे चार्टर्ड विमान से गुरुवार को गोवा से मुंबई पहुंचे। इसके साथ ही सूबे की सियासी तस्‍वीर बदल गई। मुंबई पहुंचने के बाद शिंदे सीधे भाजपा के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस से मिलने उनके आधिकारिक निवास 'सागर' पहुंचे।एक संक्षिप्‍त बैठक के बाद दोनों नेता राजभवन पहुंचे और राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी से मिलकर नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। इसके बाद एक संयुक्‍त प्रेस कांफ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने एलान किया कि सूबे के नए स‍ीएम एकनाथ शिंदे होंगे। शाम को एकनाथ शिंदे ने मुख्‍यमंत्री पद और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement