Latest News

  एक समारोह में विधायक प्रकाश सुर्वे ये कहते सुने जा रहे हैं कि यदि आप उनका हाथ नहीं तोड़ सकते तो उनका पैर तोड़ दें। मैं अगले दिन तुम्हें जमानत देने आऊंगा।उन्होंने उद्धव ठाकरे की शिवसेना का नाम लिए बिना यह कह रहे हैं। इसके बाद उद्धव शिवसेना ने विधायक के खिलाफ शिकायत दी है। प्रकाश सुर्वे भी मुख्य शिवसेना से एकनाथ शिंदे के साथ आए थे। सुर्वे के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वह 14 अगस्त को मुंबई के मगथाने इलाके के कोकणी पाड़ा बुद्ध विहार में एक कार्यक्रम में बोल रहे थेउन्होंने समारोह में कहा कि अगर कोई आपको कुछ कहता है तो उन्हें जवाब दें। विधायक ने कहा कि किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप उनके हाथ नहीं तोड़ सकते तो पैर तोड़ दीजिए। मैं प्रकाश सुर्वे अगले दिन आपके लिए जमानत लेकर आऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि वैसे हम किसी से नहीं लड़ेंगे लेकिन अगर कोई हमसे लड़ता है तो हम उन्हें नहीं बख्शेंगे। बयान का विरोध करते हुए अब ठाकरे गुट की ओर से दहिसर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement